बरेली में कई जगह बने स्विमिंग पूल, बच्चों ने की मौज मस्ती तो कहीं घरों से पानी निकालने नजर आए स्मार्ट सिटीजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वह हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में कुछ घंटे की बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। हां कुछ समय के लिए उन गरीब बच्चों को भी स्विमिंग पूल का जलभराव ने एहसास करा दिया। जिन्होंने शायद कभी स्विमिंग पूल देखा ही न हो। लेकिन यह सब नगर निगम की कार्यशैली के चक्कर में संभव हो सका।

फिलहाल स्मार्ट शहर के कई इलाकों में जलभराव सो लोगों के लिए मुसीबत बन गया। उनके घरों में पानी भरने से हालात बद से बदतर हो गए। पूरा परिवार घर में भरे पानी को निकालता नजर आया। शहर की पास कॉलोनियां भी इस समस्या से नहीं बच सकीं। 

तेज बारिश के बाद शहर के चक महमूद, हजियापुर, पुराना शहर रामपुर गार्डन, सिटी स्टेशन, सुभाषनगर, मलूकपुर, बिहारीपुर के हालात बद से बदतर हो गए। कई इलाकों में जल भराव के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया। लोगों के घर में रखा सामान पानी के कारण खराब हो गया।

पूरा परिवार घर में भरे पानी को निकालता नजर आया। वहीं सिटी स्टेशन के चौपुला के अटल सेतु से लेकर सिटी स्टेशन रोड के एक साइड में पानी भरा होने से वाहनों व राहगीरों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक ही साइड पर वाहन आने से वहां जाम की स्थिति बन गई।

जलभराव के पानी में बच्चों ने की मौज मस्ती
शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस दौरान वहां रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे जलभराव के पानी में खेलते नजर आए। ऐसा लग रहा था कि नगर निगम की एक गलती ने उन्हें स्विमिंग पूल का एहसास करा दिया हो। वैसे तो शायद इन बच्चों ने स्विमिंग पूल को नहीं देखा होगा। लेकिन जलभराव में यह लोग खेलते और तैरते नजर आए।

यह भी पढ़ें- बरेली: सांप के काटने से गौ रक्षा परिषद के जिला संयोजक की मौत, मचा कोहराम 

संबंधित समाचार