बरेली: सांप के काटने से गौ रक्षा परिषद के जिला संयोजक की मौत, मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। खेत पर गन्ने की फसल में खाद लगा रहे गौर रक्षा परिषद के जिला संयोजक का पैर सांप पर पड़ने से उन्हें काट लिया। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

बता दें, थाना शेरगढ़ के गांव बिचपुरी निवासी बांकेलाल के 55 वर्षीय बेटे मनोहर लाल अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के जिला संयोजक के पद पर थे। आज सुबह वह देवरियां क्षेत्र के गांव के विच्छ में अपने खेत पर गन्ने की फसल में खाद लगा रहे थे, इस दौरान वहां मौजूद सांप के ऊपर उनका पैर पड़ गया।

पैर पड़ते ही सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी से विवाद होने पर शख्स ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार