प्रयागराज: कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने रास्ते से दबोचा, वकीलों ने किया का चक्काजाम
प्रयागराज। 307 के मामले मे वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट मे समर्पण करने से पहले रास्ते में दबोच लिया। जिसकी जानकारी होने पर म्योहॉल चौराहे पहुंचकर वकीलों ने हंगामा करते हुए चक्का जाम कर दिया है।
सैकड़ों की संख्या में वकील सड़क पर ही लेट कर हंगामा करने लगे। चौराहे के चारों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कई थाने की फोर्स के साथ मौजूद अधिकारी उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। कुछ देर के बाद हंगामा शांत हुआ और आवागमन शुरु किया जा सका।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि होलागढ़ के 307 के वांछित आरोपी रोहित पांडेय को क्राइम ब्रांच ने गलत ढंग से गिरफ्तार कर किया है। वह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था। तभी पुलिस ने रास्ते से उठा लिया। नाराज वकीलों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी करने हुए चक्का जाम कर दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और वकीलों को समझाने का प्रयास करने लगी। काफी देर के बाद पुलिस की टीम आरोपी को लेकर अपने साथ चली गई। वही वकीलों का हंगामा समाप्त हो गया।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : बिजली कर्मियों के सुधार प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दे रहा पावर काॅरपोरेशन
