Unnao News: भतीजी के हत्यारे पूर्व सैनिक सहित तीन को आजीवन कारावास, 30-30 हजार का अर्थदंड भी लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में भतीजी के हत्यारे पूर्व सैनिक सहित तीन को आजीवन कारावास।

उन्नाव में भतीजी के हत्यारे पूर्व सैनिक सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने 30-30 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में आठ वर्ष पूर्व सहन को लेकर हुए विवाद में भतीजी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पूर्व सैनिक समेत तीन लोगों को कोर्ट ने अंतिम सुनवाई में दोषी पाया है। इस पर कोर्ट ने पूर्व सैनिक, उसकी पत्नी व बेटे को आजीवन कारावास के साथ 30-30 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।  

बता दें कि बिहार थानाक्षेत्र के गांव पितुवाखेड़ा निवासी नीरज यादव ने बीती 13 सितंबर-16 को थाने पहुंचकर पूर्व सैनिक अपने चाचा भीमशंकर, चाची शिवदेवी व भतीजे अश्वनी के विरुद्ध बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। नीरज का आरोप था कि घटना के दिन उसकी बहन आरती पत्नी मनीष यादव घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी दीवार व सहन की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में उन लोगों ने बहन पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही उन लोगों ने उस भी गोली चलाई थी।

हालांकि इसमें वह बाल-बाल बच गया था। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को कोर्ट में हुई मामले की अंतिम सुनवाई में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुशवाहा की दलील व गवाहों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने पूर्व सैनिक भीम शंकर, उसकी पत्नी शिवदेवी व बेटे अश्वनी को हत्या व जानलेवा हमला करने का दोषी करार देते हुए तीनों को आजीवन कारावास के निर्देश दिये।

संबंधित समाचार