बरेली: प्रतिबंध के बाद भी कई क्षेत्रों में दौड़ रहे भारी वाहन, सावन में किया गया है रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो: कस्बे में शाही - शेरगढ़ मार्ग पर दौड़ता ट्रक।

बरेली, अमृत विचार। जिले में सावन में रूट डायवर्जन के बाद भी कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से भारी वाहन दौड़ रहे हैं। भारी वाहन किस तरफ से जिले में प्रवेश कर रहे हैं इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। बिशारतगंज क्षेत्र में रविवार को सड़क धंसने से ट्रक तालाब में पलट गया था। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। बावजूद अभी पुलिस भारी वाहनों का जिले में प्रवेश होने पर रोक नहीं लगा पा रही है।

नगर में जहां भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है, वहीं, देहात के कई क्षेत्रों में भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। शाही- बहेड़ी मार्ग पर भी भारी वाहन चालकों पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। कस्बे में भारी वाहन से जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। शेरगढ़ - बहेड़ी मार्ग पर भी भारी वाहन गुजर रहे हैं। शाही- शेरगढ़- बहेड़ी मार्ग पर बेरोकटोक दौड़ रहे बड़े वाहन पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इसके अलावा देहात के कई क्षेत्रों में लगातार भारी वाहन दौड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सावन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, फिर दो जगह गोकशी...FIR

संबंधित समाचार