अयोध्या: युवती के साथ सामूहिक दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन पहुंची एक युवती के साथ रोडवेज महकमे के ही चालक और परिचालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। प्रकरण में पीड़िता ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपियों …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन पहुंची एक युवती के साथ रोडवेज महकमे के ही चालक और परिचालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। प्रकरण में पीड़िता ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि जिले के हैदरगंज थाने के चौरेबाजार क्षेत्र स्थित एक 21 वर्षीय युवती बुधवार को लुधियाना में रह रहे अपने भाई और मां से मिलने के लिए घर से निकली थी। जिला मुख्यालय पहुंची युवती बुधवार की रात रोडवेज डिपो पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान युवती के साथ वारदात हुई। वहीं चर्चा है कि शिकायत के बाद सिविल लाइन चौकी पुलिस ने रंगे हाथ मामले को पकड़ा और आरोपियों तथा पीड़िता को अपने साथ थाने लाई। बाद में मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी दिखाने की कवायद की गई।

युवती का आरोप है कि रोडवेज डिपो परिसर में लव कुश विश्वकर्मा और मुन्ना यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रतिवाद करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। आरोपित रोडवेज में ही चालक और परिचालक बताए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर अमर सिंह ने गुरुवार को बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, गाली गलौज व धमकी की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भिजवाया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने वारदात में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का चालान किया जा रहा है।

संबंधित समाचार