Mahoba Accident: कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, चार घायल, जैन मुनि के दर्शन करके वापस जा रहे थे घर
महोबा में सड़क हादसे में महिला की मौत।
महोबा में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के पांच लोग जैन मुनि के दर्शन करके वापस घर जा रहे थे।
महोबा, अमृत विचार। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरा नाले के पास अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में कार चालक सन्तुलन खो बैठा और बोलेरो गाडी पेड से जाकर टकरा गई। जिससे गाडी में सवार एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पिता पुत्र, पुत्रवधू सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में कोई सुधार न होते देख चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया।
कोतवाली रोड बांदा निवासी अनिल कुमार जैन 65 अपनी पत्नी चंदा 60, बहु सोनिया 27, पुत्र अनुज 29 और नाती आशु 01 के साथ टीकमढ मप्र से जैन मुनि के दर्शन करके कार से वापस लौट रहे थे। तभी जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर बरा नाला के पास कार के सामने अचानक अन्ना जानवर सडक पर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
जिसमें कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना श्रीनगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लियेु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में घायलों को देखते ही डॉक्टरों की टीम आनन फानन में उपचार में जुट गई। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चन्दा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर रुप से घायल अनिल कुमार बेटा अनुज तथा पुत्रवधू सोनिया की हालत में कोई सुधार न होते देख मेडीकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूचना पर बांदा से आये मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। परिजन घायलो ंको भी आनन फानन में मेडीकल कालेज झांसी ले गये।
