बिहार में बीजेपी के 'विधानसभा मार्च' पर पुलिस का लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी प्रयोग

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पटना। बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाए। पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

बिहार विधानसभा में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने के बाद बिहार विधानसभा से भाजपा के दो विधायकों को मार्शल आउट किए जाने के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा का विधानसभा मार्च पटना के गांधी मैदान से शुरू हुआ था। विधानसभा मार्च कर रहे कार्यकर्ता विधानसभा तक जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहे पर जमा हो गए। पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर जमकर लाठियां बरसाई।

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। लाठीचार्ज में कई विधायक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि महिला कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की गई है।

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने तिरुमला में मंदिर में की पूजा-अर्चना  

संबंधित समाचार