बांदा : पड़ोसी युवक पर 9 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, अमृत विचार। तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा चार में पढ़ रहे एक छात्र को पड़ोसी युवक ने उस वक्त अपनी हवस का शिकार बना डाला, जब वह घर का कोई सामान लेकर दुकान से घर वापस लौट रहा था। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे उसके माता-पिता ने बच्चे को ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 9 वर्षीय बालक गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। वह गुरुवार की दोपहर स्कूल से पढ़ने के बाद घर लौटा। परिजनों ने उससे कुछ सामान मंगाया था। सामान लेने के लिए वह दुकान गया और सामान खरीदने के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले। शक के आधार पर परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। बालक ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात परिवार वालों को बताई। पिता उसे लेकर थाने गया। घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : बारिश बनी मुसीबत, ट्रैक पर जलभराव से चार ट्रेनें निरस्त
