रायबरेली : बारिश बनी मुसीबत, ट्रैक पर जलभराव से चार ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर रेलवे मार्गों पर पर पड़ रहा है। जगह-जगह ट्रैक पर पानी भर गया है। इसके कारण जिले से होकर गुजरने वाली जम्मू, उत्तराखंड और पंजाब से जुड़ी चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इसके कारण वहां पर फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। अब वह दूसरे मार्गों से होकर आने को विवश हो रहे हैं।

उत्तराखंड, पंजाब में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का काफी असर पड़ रहा है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी धंसने की घटनाएं भी होने लगी है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। ट्रैक पर जलभराव होने के कारण इन रूटों पर ट्रेनों का संचालन पर असर पड़ने लगा है। गुरुवार को वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मां वैष्णो देवी, अमरनाथ यात्रा के लिए इससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : मायके जा रही विवाहिता चलारीघाट से घाघरा नदी में कूदी, तलाश में जुटे गोताखोर

संबंधित समाचार