अयोध्या: नहीं रहे प्रख्यात शिक्षाविद मो अख्तर सिद्दीकी, क्षेत्र में छाया शोक
शुक्रवार को फैज-ए-आम कालेज गेट पर किए गए सुपुर्द-खाक
सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। जनपद अम्बेडकर नगर के गांव बरही हंसवर में जन्मे और जीवन भर जनपद के हर कोने में शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगे रहे शिक्षाविद एआईटी जगनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य कई शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक प्रबंधक रहे शेखपुर जाफर निवासी मो अख्तर सिद्दीकी नहीं रहे। 69 वर्ष की आयु में गुरुवार की देर रात इन्होंने लखनऊ के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।
निधन की खबर से क्षेत्र में शोक है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ तमाम राजनीतिक दलों के नेता, मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे। उन्हें उनके द्वारा स्थापित किए गए फैज - ए - आम इंटर कालेज के गेट के पास ही शुक्रवार को सुपुर्दे खाक किया गया।
एमएससी बीएड मो अख्तर सिद्दीकी सिद्दीकी का बतौर प्रधानाचार्य एआईटी इंटर कालेज जगनपुर में पदार्पण 1981 में हुआ। उन्होंने उच्चकोटि का अनुशासन और पढ़ाई देकर अलग पहचान बनाई। इनके प्रबंधन में शेखपुर जाफ़र में दो इन्टर कालेज, एक तकनीकी कालेज तो चल ही रहा है वहीं हाजी अब्दुल कालेज शुजागंज, इकरा मुस्लिम इका धारा रोड अयोध्या, फैज - ए - आम ईचौलिया, इस्लामिक गोपेपुर रुदौली, मवई, सहित दर्जन भर शिक्षण संस्थाए उनकी की देन है।
वह 35 साल तक जगनपुर में प्रधानाचार्य रहे और 2016 में 62 वर्ष की सेवा के बाद रिटायर हुए थे।उसके बाद प्रबंधकीय व्यवस्था में उतर गए तो दर्जन भर शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। उनके परिवार में आठ पुत्र और दो बेटियां हैं।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, सपा नेता फिरोज खान गब्बर, सूर्यकांत पांडेय, शोएब खान, खुर्शीद खान, डॉ राम सुमेर भारती, मेराज खान, आलोक तिवारी, अनूप सिंह , मो राशिद राजेश सिंह समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर तमाम शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तमसा नदी पर पुल निर्माण के चलते सात दिन के लिए बाबा बाजार मार्ग बंद
