रामपुर: आजम खां की सुरक्षा वापस, सपाइयों ने जताया शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपाइयों ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा का दायित्व स्वयं उठाने का किया ऐलान, सपा कार्यालय पर शुक्रवार की शाम को हुई बैठक

रामपुर,अमृत विचार: सपा नेता आजम खां को 24 घंटे के अंदर दोबारा वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है। जबकि शासन द्वारा पूर्व मंत्री आजम खां को उनकी सुरक्षा लौटाने पर सपाइयों ने शक जताया है। कहा कि इसमें सरकार की कोई साजिश हो सकती है। इसलिए सपाइयों से कहा गया है कि वे आजम खां या अब्दुल्ला के कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं। पूर्व मंत्री की सुरक्षा में कोई आसामाजिक तत्व घुसपैठ नहीं कर सके।  

ये भी पढ़ें - रामपुर: पटवाई के युवक ने हिमाचल प्रदेश में आखिर क्यों लगा ली फांसी, जानिए आत्महत्या की वजह

तोपखाना गेट स्थित कार्यालय पर शुक्रवार की शाम हुई बैठक में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आजम खां की सुरक्षा में लगी सुरक्षा 13 जुलाई को यह कहते हुए हटा ली गई कि आजम खां को अब सुरक्षा दिए जाने की आवश्यकता नहीं है।

आजम खां द्वारा सरकार के इस आदेश को बिना किसी टीका-टिप्पणी के स्वीकृत कर लिया गया। लेकिन, 14 जुलाई  को एक गनर भेजकर सुरक्षा वापस किए जाने की मौखिक जानकारी दी गई। सपाइयों ने कहा कि जिस प्रकार हड़बड़ी में सुरक्षा वापस की गई और चंद घंटों बाद उसको बहाल कर दिया गया।

सुरक्षा वापस किए जाने पर शक जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह किसी बड़े राज का पर्दाफाश करती है और कोई महत्वपूर्ण गुप्त सूचना का संकेत देती है। कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां और अब्दुल्ला आजम प्रदेश भर में जहां भी भ्रमण पर जाएं तो स्वयं ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें।

कहा कि उनकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई सेंध नहीं लगने पाए। ताकि किसी प्रकार का संकट पैदा हो सके। बैठक में नगराध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा, ओमेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश कुमार, वसीम खां, विजय सिंह पूर्व विधायक, फैजान खां, केतकी गंगवार, फात्मा जबीं, मोहम्मद हसन खां, अनुराधा चौहान, शानी खां, जावेद खां, अमरजीत सिंह, हाफिज अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - रामपुर : पुल से पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक डूबा, तलाश जारी

संबंधित समाचार