रामपुर: पटवाई के युवक ने हिमाचल प्रदेश में आखिर क्यों लगा ली फांसी, जानिए आत्महत्या की वजह
जानकारी मिलने के बाद परिजन हिमाचल के लिए हुए रवाना
रामपुर/पटवाई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर का रहने वाले युवक ने हिमाचल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन हिमाचल को रवाना हो गए। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी मुंशीलाल का 20 वर्षीय बेटा अजय पिछले दो साल से हिमाचल में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को हिमाचल पुलिस ने पिता को फोन कर सूचना दी, उसके बेटे का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक का पिता मुंशीलाल परिजनों के साथ लेकर हिमाचल के लिए रवाना हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पुलिस फांसी का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शिमला भेजा गया।
छह भाई, तीन बहनों में सबसे बड़ा था अजय
परिजनों के मुताबिक मृतक अजय छह भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। जिसकी उम्र करीब 20 साल थी। पिछले दो साल से हिमाचल में किराए का कमरा लेकर किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम छा गया है।
ये भी पढ़ें:- आजम खान को सरकार ने वापस दी 'Y'श्रेणी की सुरक्षा, राजनीतिक क्षेत्र में मची खलबली
