बहराइच : जमीनी विवाद में जमकर हुई  मारपीट, घर में लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के चकैया गिरंट गांव निवासी एक परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद में मारपीट कर ली। इसके बाद एक पक्ष ने उसके मकान में आग लगा दी। मारपीट में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है  पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खैरी घाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकैया गिरंट निवासी बुध सागर पुत्र परशुराम से परिवार के ही राधे आदि जमीन मांग रहे हैं। जिसका बुधसागर विरोध करते हैं। शुक्रवार रात को जमीनी विवाद में बुधसागर, उनके भाई वकील, पत्नी ननकई और दो बेटों को परिवार के राधे, कमलेश, रोहित और पहलवान ने जमकर मारा पीटा। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -गोंडा : अचानक गाड़ी से उतरकर खेत के रास्ते ड्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई मंत्री

संबंधित समाचार