चंद्रयान-3: कक्षा में आगे बढ़ाने की पहली कवायद सफलतापूर्वक की गई पूरी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य’ है। इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन अद्यतन जानकारी: अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें - दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ के पीछे साजिश का लगाया आरोप

कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद आईएसटीआरएसी/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। अंतरिक्ष यान अब 41762 किलोमीटर (किमी) गुना 173 किमी कक्षा में है।’’ इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जिसका अब तक अन्वेषण नहीं किया गया है। केवल तीन देश, अमेरिका, चीन और रूस ही अब तक चंद्रमा की सतह पर उतरने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - JP नड्डा ने 18 जुलाई को राजग की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग पासवान सहित अन्य नेताओं को लिखा पत्र 

संबंधित समाचार