रूस के 58 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं पुतिन: सर्वे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता लगातार स्थिर बनी हुई है और एक ताजा जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक रूस के 58 प्रतिशत लोगों ने पुतिन पर ही विश्वास जताया है जबकि एक सप्ताह पहले भी यह आंकड़ा करीब 58 प्रतिशत ही था। रूस के पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) ने शुक्रवार को इस सर्वेक्षण …

मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता लगातार स्थिर बनी हुई है और एक ताजा जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक रूस के 58 प्रतिशत लोगों ने पुतिन पर ही विश्वास जताया है जबकि एक सप्ताह पहले भी यह आंकड़ा करीब 58 प्रतिशत ही था।

रूस के पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) ने शुक्रवार को इस सर्वेक्षण के परिणाम जारी किए। सर्वेक्षण के मुताबिक 31 प्रतिशत लोगों ने रूसी राष्ट्रपति के प्रति अविश्वास जताया है जबकि 11 प्रतिशत लोग इस संबंध में कोई निश्चित उत्तर नहीं दे सके।

सर्वेक्षण के अनुसार 60 प्रतिशत लोगों ने पुतिन के काम को लेकर संतुष्टि व्यक्त की है जबकि 26 प्रतिशत लोगों ने उनके काम के प्रति अविश्वास जताया है। इसके अलावा अन्य 14 प्रतिशत लोग कोई जवाब देने में असफल रहे हैं। यह सर्वेक्षण 21 से 23 अगस्त के बीच फोन के माध्यम से कराया गया और इसमें करीब चार हजार लोगों ने फोन के जरिये हिस्सा लिया।

संबंधित समाचार