दादरी में हुए सड़क हादसे में संभल के मजदूर की मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई, अमृत विचार : जुनावई थाना क्षेत्र के बाइक सवार मजदूर की दादरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अहरौला नवाजी निवासी विजय (42) नोएडा में मजदूरी करता था। शनिवार को विजय मुकदमे की तारीख करने के लिए बदायूं अदालत गया।

वहां से विजय और उसका बेटा सतीश वापस दादरी जा रहे थे। दादरी और सूरजपुर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय विजय की मौत हो गई। उसके बेटे सतीश को गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विजय की मौत की सूचन पर परिजन भी पहुंच गए। रविवार को विजय का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। विजय के भाई हरनारायण ने जुनावई पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - संभल: बकरी चराने गए दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत

संबंधित समाचार