Recruitment: NIELIT ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिस के लिए आप इस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस के लिए आपको  nielit.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

इच्छुक कैंडिडेट्स 13 अगस्त से पहले अप्लाई कर दें, क्यों कि यह इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है। 

आवेदन की जानकारी
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग में लेवल 10 और उससे ऊपर के लिए, आवेदन शुल्क ₹800 है। वहीं  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

सामान्य वर्ग के लिए, लेवल 7 और उससे नीचे के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जो लोग एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/भूतपूर्व सैनिक हैं, उनके लिए आवेदन शुल्क ₹300 है। 

कैसे करें आवेदन 
आवेदन करने के लिए पहले आप को  nielit.gov.in पर जाना है उस के बाद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें, यहां NIELIT में सीधी भर्ती के आधार पर भरी जाने वाली विभिन्न S&T और गैर S&T रिक्तियों की भर्ती दिखेगी इस पर क्लिक करें उस के बाद  रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें, फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें। 

यह भी पढ़ें- दो हजार मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द की जायेगी भर्ती: डॉ बलबीर सिंह 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स