अमरोहा: सांड के हमले से किशोर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढबारसी/अमरोहा, अमृत विचार। सांड ने हमला कर किशोर को मौत के घाट उतार दिया। किशोर की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगला खादर में सोमवार दोपहर राजाराम का 14 वर्षीय बेटा लोकेश खेत से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा तभी वहां खड़े सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने किशोर  को  मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि किशोर गांव के विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, और न ही कोई तहरीर मिली है।

ये भी पढे़ं- मोदी की सुनामी में सपा की नहीं आएगी कोई सीट : दयाशंकर

 

संबंधित समाचार