मोदी की सुनामी में सपा की नहीं आएगी कोई सीट : दयाशंकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नव विवाहित विधायक व उनकी पत्नी को आशीर्वाद देने पहुंचे परिवहन मंत्री

विधायक व उनकी पत्नी को आशीर्वाद देते मंत्री दयाशंकर सिंह।

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। नव विवाहित विधायक व उनकी पत्नी को आशीर्वाद देने पहुंचे परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि  2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मोदी की सुनामी में सपा की कोई सीट नहीं आएगी। मोदी-योगी के नीतियों से प्रभावित होकर के बहुत से दलों के लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं। वह मोदी को मजबूत करना चाहते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया है।

सोमवार को परिवहन मंत्री  गजरौला के हवेली होटल पहुंचे। वहां भाजपा विधायक राजीव तरारा ने उनका स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने विधायक व उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। रविवार को कार्यक्रम में न पहुंच पाने पर परिवहन मंत्री ने बताया कि सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते आने में थोड़ा विलंब हुआ है। 
  
वे पत्रकारों से बातचीत में गजरौला के सरकारी रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली की बसों का ठहराव न होने के सवाल पर बोले, अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि कोई भी बस स्टैंड के बाहर न जाए। यदि बस में बैठने की जगह खाली है तो रोडवेज बस का स्टैंड पर जाना अनिवार्य किया जाएगा। भाजपा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के शामिल होने पर कहा, ओमप्रकाश राजभर के आने से एनडीए मजबूत हुई है। हमारे पूर्वांचल में जो सीटें बीजेपी हार गई थी। वहां इस बार बीजेपी की जीत होने वाली है।

 सपा के साथ उनका बिनमेल का गठबंधन था। जो लंबे समय तक चल नहीं पाया। इसलिए वह टूट गया। यूसीसी के खिलाफ अखिलेश से मुस्लिम धर्म गुरुओं की मुलाकात पर कहा कि मोदी व योगी जाति महजब क्षेत्र के आधार पर राजनीति नहीं करते हैं। वह 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की बात करते हैं।

 रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा में आने की अटकलों पर कहा कि 2024 का चुनाव जैसे नजदीक आएगा, मोदी-योगी के नीतियों से प्रभावित होकर के बहुत से दलों के लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं और मोदी को मजबूत करना चाहते हैं। परिवहन मंत्री ने सीमा हैदर मामले पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासन में देश की सीमाओं पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीजें मजबूत हुई है। देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। 

ये भी पढ़ें:- संभल: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

संबंधित समाचार