संभल: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी महिला

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी रजपुरा से रेफर करने के बाद महिला को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी सर्वेश देवी (40 वर्ष)पत्नी राजवीर रविवार को बेटे बेटे विकास के साथ बाइक पर सवार होकर रजपुरा जा रही थी। गवां-बबराला मार्ग पर गांव मलिकपुर के पास ही बाइक अनियंत्रित हुई तो सर्वेश देवी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

राहगीरों ने घायल सर्वेश देवी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा भिजवाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देररात महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- संभल: नौकरी का झांसा देकर युवतियों से लाखों ठग कर भागी कंपनी, हंगामा

संबंधित समाचार