बहराइच: दो मकानों से चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति उड़ाई, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुर्तिहा, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के मधवापुर गांव में सोमवार रात को चोरों ने दो मकानों से नगदी समेत लाखों के संपत्ति चोरी कर ली। सुभाष चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर के जमुनापुर गांव निवासी तेज प्रताप सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह सोमवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। 

देर रात मकान के पीछे दरवाजे पर लगे ताले को चोरों ने काट दिया, इसके बाद सभी घर में घुस गए। चोरों ने 16 हजार रुपए नकदी, सोने और चांदी के जेवरात कपड़ा बर्तन समेत डेढ़ लाख की चोरी की। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी राज किशोर सिंह पुत्र गोपाल सिंह के यहां चोरी की। यहां से चोरों ने दो हजार रूपये नकदी, सोने चांदी के जेवरात और कपड़े समेत 50 हजार से अधिक की चोरी की। 

सुबह ग्रामीण जब सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रशासन के उदासीनता को लेकर चार दिनों से कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा परिवार, जानें वजह

संबंधित समाचार