Fatehpur Fire : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, धू-धू कर जला सामान, तीन लाख से अधिक का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग।

फतेहपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद कानपुर फतेहपुर की सीमा के ग्राम छिवली में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात आग लग जाने से पूरी दुकान जलकर राख हो गई , जिसमें लगभग तीन लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जाता है।

ज्ञात हो कि दुकानदार रज्जन निवासी ग्राम नौगवां थाना महाराजपुर जनपद कानपुर सोमवार की शाम दुकान बंद करके चला गया था ,  रात दस बजे लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आकर दुकान का ताला तुड़वाया तो पूरी दुकान आग की लपटों में तब्दील हो गई , पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । लेकिन दुकान जलकर राख होने के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ सकी अब बची हुई गरम राख को अग्निशमन दस्ते ने पानी डालकर ठंडा किया ।

क्या जला और कितना नुकसान हुआ

इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार रज्जन ग्राम छिवली के विवेक गुप्ता की दुकान किराए में लेकर टीवी , एलसीडी, होम थिएटर , फ्रिज डीसी बैट्रा और इसके चार्जर आदि की बिक्री करता था , सारा सामान जल जाने के बाद लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों का कथन 

दुकानदार द्वारा कहा तो यह जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है, किन्तु वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि इस दुकान में बैट्रा चार्जिंग का भी काम होता था और ये भी आग लगने का कारण हो सकता है ।

आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।- सत्यपाल सिंह, थानाध्यक्ष औंग

संबंधित समाचार