हरदोई : जुताई कर रहे युवक की रोटावेटर में फंस कर मौत, मुश्किल से निकाला गया शव
सवायजपुर कोतवाली के जैतापुर गांव में हुआ हादसा
हरदोई, अमृत विचार। खेत की जुताई कर रहा युवक अचानक रोटावेटर की चपेट में आ कर उसी में फंस गया, जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर सवायजपुर कोतवाली के जैतापुर गांव में हुए इस तरह के हादसे की खबर से आस-पड़ोस के गांवों तक में अफरा-तफरी मच गई। रोटावेटर में फंसे शव को किसी तरह उससे बाहर निकाला गया।
बताया गया है कि फर्रुखाबाद ज़िले के कुइयां थाना राजेपुर निवासी 30 वर्षीय मुल्लू पुत्र दिवारी लाल की बहन जैतापुर में ब्याही है। मुल्लू कुछ सालों से अपनी पत्नी और बेटी के साथ जैतापुर में रह कर मेहनत-मज़दूरी करता था। मंगलवार को वह जैतापुर में ही खेत की जुताई कर रहा था। उसी बीच वह अचानक वह रोटावेटर की चपेट में आ कर उसी में फंस गया, जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही आस-पड़ोस के गांव वाले दौड़ पड़े। वहां पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से किसी तरह रोटावेटर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाल कर उसे अपने कब्ज़े में लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : सीवर ब्लाकिंग के लिए रामपथ पर 5 वीं बार खोदाई, पहले से भी बुरी स्थिति
