बहराइच : गहने से भरा पर्स लेकर फरार हुआ ई रिक्शा चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। ससुराल से मायके जा रही महिला का ई रिक्शा चालक मंगलवार शाम को पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में पांच हजार रूपए नकदी और एक लाख के जेवरात थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के मुकाम माफी गांव निवासी संदीप कुमार मौर्या पत्नी शैलेंद्र कुमार मौर्या मंगलवार शाम को अपने मायके हरदी थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव के लिए घर से निकली। महिला ने हुजूरपुर बस स्टैंड से ई रिक्शा का सहारा लिया। कोतवाली देहात के पानी टंकी चौराहे पर शाम छह बजे महिला ई रिक्शा से उतरी। इसके बाद वह पर्स से किराया देने लगी। तभी ई रिक्शा चालक महिला का पर्स छीन कर वाहन से फरार हो गया। महिला शोर मचाते हुए रोने लगी। 

पास में ही स्थित रायपुर राजा चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। महिला का कहना है कि पर्स में पांच हजार रूपए और एक लाख के जेवरात थे। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : कार की टक्कर से बाराबंकी निवासी महिला श्रद्धालु की मौत, चालक घायल

संबंधित समाचार