मोटे अनाज की खेती से करें कमाई : बलराम
लखनऊ, अमृत विचार। मोटे अनाज की खेती पर सरकार जोर दे रही है। जिसमें कम लागत पर ज्यादा फायदा है। बीज भी निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। जिसका किसान फायदा उठाएं और आय बढ़ाएं। यह बातें उपनिदेशक कृषि बलराम वर्मा ने किसान दिवस पर किसानों से कही।
बुधवार को कैंट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर उपनिदेशक की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। जिलेभर के 50 से अधिक किसान शामिल हुए। उपनिदेशक ने मोटे अनाज की खेती पर जोर देकर फायदे बताए। किसानों ने खरीफ फसलों में लग रहे कीट व रोग का नियंत्रण के उपाय पूछे। जिसका समाधान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश दुबे ने बताया।
कृषि रक्षा अधिकारी विनय सिंह ने कीटनाशक की जानकारी दी और पहचान करना बताया। जिला कृषि अधिकारी ने धान की ट्राॅप ड्रेसिंग का समय और विधि बताई। जिससे की पैदावार में इजाफा होगा। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी संगीता कटियार ने किसानों को बताया कि समय-समय पर मिट्टी परीक्षण कराएं। जो निशुल्क किया जाता है। परीक्षण में जो पोषकतत्व कम पाए जाते हैं वह किसान दूर कर मिट्टी उपजाऊ बना सकते हैं। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आरपी साहू ने किसानाें योजनाएं बताईं।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : राजस्थान जा रहे दो भाइयों को टोल प्लाजा कर्मियों ने पीटा
