सुल्तानपुर : पूर्व सांसद राहुल गांधी के मामले में सुनवाई टली, मिली नई तारीख
सुल्तानपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने तलबी बहस की सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख नियत की है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।
इसी मामले में विजय मिश्र ने आहत होकर मानहानि का केस चलाने के लिए वर्ष 2018 में याचिका दाखिल की थी। जिसमें विजय मिश्र, रामचंद्र और अनिल मिश्र की गवाही भी कोर्ट ने दर्ज कर ली है। लेकिन मामले में तलबी बहस नहीं हो सकी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख नियत की है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : महिला परिषद की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 400 ने कराई जांच
