प्रयागराज : महिला परिषद की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 400 ने कराई जांच
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। अखिल भारतीय महिला परिषद की ओर से धनुहा, चाका में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एके फाउंडेशन के चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और लोगों को मुफ्त दवाएं दी। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस मौके पर जमनोत्री गुप्ता, अध्यक्ष रचना अग्रवाल, सचिव ज्योति श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष साधना अग्रवाल, डॉ. शांति चौधरी, कुमकुम अग्रवाल, लक्ष्मी अवस्थी, डॉ. गीता कौरा, आरती अग्रवाल, रश्मि शुक्ला, रेखा त्रिपाठी, संध्या शुक्ला आदि मौजद रहे। शिविर में चिकित्सकों ने आसपास ग्रामीण इलाके से आए लगभग 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : समस्या निवारण समिति गठन का निर्देश जारी, संविदाकर्मियों की समस्याओं का होगा जल्द निस्तारण
