बरेली: आज रात दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से पहुंचेंगे दो हजार अभ्यर्थी
बरेली, अमृत विचार। आज रात दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से करीब दो हज़ार अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। जंक्शन पर अधिकारी लगातार इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन बुलंदशहर से चलकर रात 10:30 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी, वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन लखनऊ से चलकर दिल्ली के लिए जाएगी। यह ट्रेन …
बरेली, अमृत विचार। आज रात दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से करीब दो हज़ार अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। जंक्शन पर अधिकारी लगातार इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन बुलंदशहर से चलकर रात 10:30 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी, वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन लखनऊ से चलकर दिल्ली के लिए जाएगी। यह ट्रेन बरेली रात 11:00 बजे पहुंचेगी।
सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ ने मुरादाबाद मंडल से अतिरिक्त फोर्स भी बुलवा लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त अभय प्रताप सिंह खुद बरेली पहुंच रहे हैं। हर तरफ कड़ी निगरानी रहेगी।
