बरेली: बसपा ने नवाबगंज और बिथरी में बदले विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी के मंडलीय कार्यालय पर जिला स्तरीय सेक्टर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक बाद सर्वसम्मति से बिथरी और नवाबगंज में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बदल दिये गये। चंद्र प्रकाश सागर को बिथरी चैनपुर और महेंद्र सिंह सागर को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। 

बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज राजवीर सिंह, मुख्य मंडल प्रभारी लक्ष्मी नारायण सागर, ओमकार सिंह कातिब, जगदीश प्रसाद बाबू, दयाशंकर मौर्य, राजीव सिंह, सुमेर सिंह, मास्टर केसर सिंह, जिला सचिव श्याम सिंह, राजकुमार कश्यप, अरविंद सागर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: दोहना स्टेशन पर प्वाइंटमैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार