पीलीभीत: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार को हत्या का शक...जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/जहानाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव मकान से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चांदडांडी में हुई। यहां के रहने वाले वीरेंद्र पाल उर्फ विकास (21) पुत्र चंद्रसेन का शव शुक्रवार सुब करीब साढ़े पांच बजे मकान से 200 मीटर की दूरी पर एक खेत में आम के पेड़ पर अंगोछे से बने फंदे से लटका मिला। शव पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। परिवार वालों ने बेनीपुर  गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। 

उनका कहना था कि उक्त लोग कई दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। उधर, परिवार में चीख पुकार मच गई है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा अविवाहित था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ब्यूटी पार्लर संचालिका से छेड़छाड़, बचने को झगड़े का रूप देने की कोशिश...जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार