मेवाड़ के साहित्यकारों की सर्जनाओं पर तैयार हो रही साहित्य गैलेरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। मेवाड़ के साहित्यकारों द्वारा सृजित सर्जनाओं का लाभ स्थानीय युवा पाठकों एवं पत्रकारों को लाभांवित कराने के उद्देश्य से उदयपुर के सूचना केन्द्र में मेवाड़ के साहित्यकारों की एक गैलेरी बनाई जा रही है। इस गैलेरी में कई साहित्यकारों की रचनाओं को सहेजकर रखते हुए युवाओं को मेवाड़ के साहित्य से अभिभूत करवाया जाएगा। 

मेवाड़ के साहित्यकारों को भी इस मुहिम को समर्थन दिया जा रहा है और पुस्तकें भेंट की जा रही है। सूचना केन्द्र के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि मेवाड़ के एतिहासिक परिपेक्ष्य और संस्कृति पर आधारित इस साहित्य रचनाओं से यहां के पाठकों को उपयोगी जानकारी मिल सकेगी और यह साहित्य संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अनूठा कार्य होगा। 

उन्होंने बताया कि मेवाड़ के अन्य साहित्यकारों से भी आह्वान किया गया है कि वे अपनी-अपनी रचनाएं इस गैलरी में उपलब्ध कराते हुए इसे समृद्ध बनावें ताकि इसका उपयोग साहित्यकारों और शोधार्थियों द्वारा किया जा सके। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार