प्रयागराज में अतीक अहमद के कुत्ते को लेकर हंगामा, नगर निगम पर लगा बड़ा आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के पालतू कुत्तों में से एक को नगर निगम के जरिये अडॉप्ट कराने और उसमें कमाई करने का आरोप लगा है। गुरुवार को अतीक के एक कुत्तो को लेकर एक बार फिर बखेड़ा शुरू हो गया है। नगर निगम से अतीक के एक मंहगे कुत्ते के गायब होने की खबर ने नगर निगम पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानवरों की देखरेख करने वाली रक्षा संगठन की संचालिका वंशिका ने नगर निगम पहुंचकर बवाल शुरु कर दिया। 
 
बता दें कि अतीक अहमद के चकिया स्थित मकान के जमींदोज होने के बाद उनके तीन कुत्ते लावारिस हो गए थे । उसी खंडहरनुमा मैदान में जालियों के बैरिकेडिंग के अंदर पड़े हुए थे। उस दौरान पुलिस ने नगर निगम को डेल नस्ल के इन कुत्तों को नगर निगम के हवाले कर दिया था। जिसकी देखरेख के लिये नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संचालिका का आरोप है कि नगर निगम ने तीनों कुत्तो को एक ब्रीडर के हवाले कर दिया है। जिससे विभाग को अच्छी कमाई हो रही है। जबकि नगर निगम से अतीक का एक महँगा कुत्ता गायब है। 
  
गुरुवार को जानवरों के रख-रखाव व उनकी देखभाल करने वाली रक्षा- संगठन की संचालिका अंशिका ने अपने टीम के साथ नगर निगम पहुंचकर कुत्तों के बारे मे जानकारी लेना चाहा, लेकिन उस वक्त जिसमें पशु अधिकारी के छुट्टी पर होने की बात सामने आई। रक्षा संगठन के लोग अपर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान जानकारी हुई की अतीक के कुत्तों को एक ब्रीडर को सौंप दिया गया है। इस बारे मे  वंशिका ने अप नगर आयुक्त अरविंद राय से वार्ता की। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने टीम भेजकर आतीक के कुत्तों के बारे में जानकारी की। जिसके बाद यह बाग़ सामने आई की कुत्तों को अडॉप्ट करने के लिए भेजा गया है। जबकि वंशिका का कहना है कि कुत्ते भूखे मर रहे हैं, उनकी देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। विभाग कुत्तों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है। 

पशुधन अधिकारी ने कहा- नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं
अतीक अहमद के एक कुत्ते के गायब होने के बाद पशुधन अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि विभाग की कोई जिम्मेदारी नही है। जबकि इन कुत्तों को नगर निगम ने अडॉप्ट कराया था। अपनी देखरेख मे रखा था। अब जब कुत्तों कि हालत बिगड़ रही है हो यह कहा जा रहा है कि नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

जानवरों को रखने के लिए नहीं है कोई व्यवस्था
वंशिका का आरोप है कि नगर निगम में जानवरों को रखने कि कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। उन्हें खाने के लिए नहीं दिया जाता है। अतीक के इन महंगे कुत्तों कि देखभाल विभाग नहीं कर पा रहा है। उन्हें जहां रखा गया है वहां की व्यवस्था दयनीय है। उनके बैठने, खाने का इंतजाम ठीक तरह से नहीं किया गया है। जिससे उन कुत्तों के बीमार होने खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -CM योगी ने दी सलाह - भूजल संरक्षण को बनाएं जनांदोलन, कहा - जल है, तो कल है

संबंधित समाचार