आजमगढ़ में शाइस्ता परवीन! यूपी एटीएस और एसटीएफ खाली हाथ लौटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में यूपी के आजमगढ़ जिले में यूपी एटीएस और एसटीएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक यहां फूलपुर थाना के अंतर्गत बिलारमऊ गांव में शाइस्ता परवीन की तलाश में टीम पहुंची थी। बताया जा रहा कि इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को टीम ने हिरासत में लिया है।हालांकि, अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
 
बता दें की शाइस्ता परवीन उमेशपाल कांड के बाद से लगातार चर्चा में है, और यूपी पुलिस लंबे समय उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक बीती रात को आजमगढ़ में एटीएस और एसटीएफ की छापेमारी की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एसटीएफ की आधा दर्जन गाड़ियां रात 3 बजे के बाद गांव पहुंची. इस दौरान एसटीएफ की टीम करीब एक से दो घंटे तक गांव में रही।  वे किस मामले में जांच पड़ताल करने आए थे इसके बार में उन्हें जानकारी नहीं है।
 
बताया जा रहा है अधिकारी समसुद्दीन एडवोकेट के घर पहुंचे और उनसे पूछताछ की। इसके बाद टीम चली गई। बहरहाल, छापेमारी में टीम को क्या मिला यह तो पुष्ट होने के बाद ही पता चलेगा, मगर इस दौरान आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
 
 

संबंधित समाचार