रायबरेली: सात गांवों की विकास योजनाओं में हुआ खेल, सोशल ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, वसूली का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर, रायबरेली,अमृत विचार। ब्लॉक के सात गांवों में विभिन्न सरकारी योजनाओं में जिम्मेदारों ने लाखों रुपए डकार लिए हैं। मामले का खुलासा सोशल ऑडिट के दौरान हुआ है। जिसको लेकर सात ग्राम सभाओं में लाखों रुपए वसूली करने के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में वित्तीय वर्ष 2022- 23 की सोशल ऑडिट की बैठक की गई थी। 

जिसमें खंड विकास अधिकारी हरिश चंद गुप्ता, एपीओ मनरेगा पवन कुमार, सोशल ऑडिटर सन कीर्ति दीक्षित ने ग्राम प्रधान रोजगार सेवक ग्राम विकास अधिकारी के साथ बैठक की। जिसमें वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें भारी भ्रष्टाचार सामने आया है।

सोशल ऑडिट में 15 ग्राम सभाओं में 25 आवास लंबित पाए गए। दौलतपुर गांव में तालाब की खुदाई कार्य में साइन बोर्ड नहीं पाए जाने पर वसूली के आदेश दिए गए। सांहुकुआ में एक आवास अपात्र पाया गया। जिससे वसूली करने के निर्देश दिए गए। 

कल्यानपुर सुरजई ग्राम सभा में कराए गए कई कार्यों में गड़बड़झाला पाया गया। जिसको लेकर सोशल ऑडिट में पकड़ में आया है। 18 हजार 6 सौ 79 रुपए वसूली के निर्देश दिए गए। रामगढ़ टिकरिया में 6 लोगों को गलत तरीके से प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। जिन्हें वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें 2 लाख 20 हजार 79 रुपए वसूली  किए जाएंगे।

भीख में पांच मजदूरों के 90 दिन की मजदूरी ब्लॉक स्तर से गड़बड़झाला कर दूसरे के खाते में भेजी गई है। जिसमें 78 हजार 750 रुपए वसूली के निर्देश दिए गए। रोझइया गोकुलपुर में खड़ंजा निर्माण बिना कार्य कराए ही बिल लगा पैसा निकाल लिया गया था। जिसको लेकर सोशल ऑडिट में मामला पकड़ में आया और 1 लाख 5 हजार 400 रुपए वसूली के निर्देश दिए गए।

कुसमी गांव में  में 2 लोगों को आवास गलत तरीके से दे दिया गया था। सोशल ऑडिट में मामला पकड़ में आया है। जिसमें 80 हजार वसूली के निर्देश दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी हरिश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सोशल ऑडिट में लंबित पड़े कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। तथा जिन ग्राम सभाओं में वसूली के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही वसूली कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में शाइस्ता परवीन! यूपी एटीएस और एसटीएफ खाली हाथ लौटी

संबंधित समाचार