शैलेन्द्र हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपी भाई की पत्नी को हिरासत में लिया, पिता की मौत के बाद छोटे भाई ने पाला था
फर्रुखाबाद में शैलेन्द्र हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी भाई की पत्नी को हिरासत में लिया।
फर्रुखाबाद में शैलेन्द्र हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी भाई की पत्नी को हिरासत में लिया। पिता की मौत के बाद छोटे भाई को शैलेन्द्र ने ही पाला पोसा था। हत्यारोपी भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना जहानगंज क्षेत्र में शैलेन्द्र हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारे छोटे भाई की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपी भाई अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। पुलिस ने उसकी ससुराल शाहजहांपुर में भी दबिश दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसाई मैं मैं शैलेंद्र सिंह की हत्या उसके छोटे भाई गिरजेंद्र सिंह उर्फ राजू ने कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गिरजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी को हिरासत में ले लिया है। हत्यारा भाई अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उधर, शैलेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार आज गंगा तट पांचाल घाट पर किया गया।
उन की शव यात्रा में व्यापारी, समाजसेवी तथा आम लोगों ने हिस्सा लिया। गांव वाले बताते हैं कि शैलेन्द्र के पिता रामकिशोर सिंह का 35 साल पहले स्वर्गवास हो गया था। शैलेंद्र ने अपने छोटे भाई गिरजेंद्र उर्फ राजू का पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा बेटे की तरह कराई और अभी तक उसके तथा उसके परिवार का खर्चा उठाता रहा। शैलेंद्र अपने से ज्यादा अपने छोटे भाई की ख्वाहिशें पूरी किया करता था।
किसी को भनक भी ना थी की गिरजेंद्र इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा। मामूली से विवाद में उसने अपने उस भाई की हत्या कर दी जिस भाई ने अपने हाथों से उसे पाला पोसा। शैलेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने गिरजेंद्र की पत्नी गुड्डी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसकी ससुराल शाहजहांपुर में भी छापे मारे हैं। लेकिन अभी तक हत्यारोपी भाई का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दूसरी तरफ शैलेंद्र की शव यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उसे पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। अमेरिका में रह रहा शैलेंद्र का भाई पूणेंद्र अमेरिका से फ्लाइट्स सेअपने घर के लिए रवाना हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह कल सुबह तक यहां पहुंच जाएगा। फिलहाल छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर अपने पूरे परिवार को तहस-नहस कर दिया है।
