IND vs WI : विराट कोहली से मिलकर रो पड़ीं वेस्टइंडीज खिलाड़ी की मां, देखिए VIDEO
नई दिल्ली। पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं वेस्टइंडीज ने स्टम्प के समय 86/1 का स्कोर खड़ा किया। दूसरे दिन खेल की समाप्ति के बाद जब टीमें बस से होटल लौट रही थीं तो एक इमोशनल मोमेंट सामने आया, जब विंडीज विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की मां विराट कोहली से मिलने के बाद बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने विराट के प्रति लाड़ दिखाया। जोशुआ की मां यहीं नहीं रुकी, उन्होंने विराट कोहली को गले लगाया और प्यार से किस किया। वहीं उन्होंने काफी देर तक विराट से बात की।
The moment Joshua De Silva's mother meet Virat Kohli and she hugged and kissed Him ☺️🤍..
— Dinesh (@viratianjoy) July 22, 2023
One of the greatest moments ever in the history - This is so beautiful, precious!@imVkohli @mufaddal_vohra @ViratFanTeam @ImTanujSingh @BluntIndianGal @CricCrazyJohns #ViratKohli pic.twitter.com/da5trwLh4s
विराट से मिलने के बाद जोशुआ की मां ने कहा कि वह और उनका बेटा कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उनके लिए यह पल काफी बड़ा है। हमारे लिए यह काफी बड़ी बात है कि विराट हमारे देश में आकर खेल रहे हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली और महान हैं।
The moment Joshua Da Silva's mother met Virat Kohli. She hugged and kissed Virat and got emotional. (Vimal Kumar YT).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 22, 2023
- A beautiful moment! pic.twitter.com/Rn011L1ZXc
ये भी पढ़ें : Cricket World Cup : वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची, क्रिकेट प्रेमी Trophy का कर सकेंगे दीदार
