Route Diversion In Kanpur : सावन के तीसरे सोमवार पर यातायात में रहेगा बदलाव, इन रास्तों से होकर न गुजरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 24 घंटे के लिए डायवर्जन का फैसला।

कानपुर में सावन के तीसरे सोमवार को लेकर यातायात में बदलाव रहेगा। यह डायवर्जन रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात तक के लिए किया गया है।

कानपुर, अमृत विचार। सावन माह के तीसरे सोमवार को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन का फैसला लिया है। 23 जुलाई 0रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक आनंदेश्वर मन्दिर के पास डायवर्जन के साथ परमट पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसलिए यातायात पुलिस ने शहरवासियों से देखकर निकलने की अपील की है। 

यहां की गई डायवर्जन की व्यवस्था 

- बिल्हौर की ओर से आने वाले वाहन चौबेपुर से मंधना चौराहा की ओर नही जा सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर क्रांसिंग से शिवली होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मंधना चौराहा से कोई वाहन कल्यानपुर क्रासिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बाएं गंगाबैराज होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
- ब्लूवर्ड तिराहा से कोई भी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज की ओर से जा सकेंगे।
- गंगा बैराज से कर्बला चौराहा, कंपनी बाग चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना होते हुए शुक्लागंज से गंतव्य को जा सकेंगे।
- बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई वाहन नही जा सकेंगे। वाहन जेके चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर, बिठूर व कल्यानपुर की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना की ओर से गंगाबैराज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
- कंपनी बाग की ओर से आने वाले वाहन ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुड़कर ग्वालटोली चौराहा कर्नलगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टैपको चौराहा से आगे होते हुए मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से दाहिने सिलवर्टन तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
- कंपनी बाग चौराहा की ओर से आने वाले वाहन टैपको तिराहा से दाहिने मुड़कर मछली वाला हाता कट ग्वालटोली की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- लाल इमली चौराहा, सिलवर्टन की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मछली वाला हाता कट तिराहा से दाहिने टैपको चौराहा वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन हाता कट तिराहा से आगे ग्वालटोली चौराहा से आगे खलासी लाइन की ओर से ग्वालटोली चौराहा से बाएं मुड़कर शनिदेव देव मंदिर तिराहा कर्नलगंज की ओर से गंतव्य को जा सकेंगे।

यहां पर की गई पार्किंग की व्यवस्था

- ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहा : ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग शराब गद्दी तिराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ डीएवी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा से यूनियन बैंक तिराहा सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- रैन बसेरा, बक्कल पार्किंग टैपको की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग रैन बसेरा पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- टैपको आवासीय पार्किंग टैपको की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग टैपको के अंदर आवासीय पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

संबंधित समाचार