लखनऊ : नेताओं के BJP में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, लिखा Tweet   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को रालोद के नेता पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, सपा नेता व पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, पूर्व सपा सांसद अंशुल वर्मा, सपा की पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जौनपुर से समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर तथा वर्ष 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर एक ट्वीट कर तंज किया। उन्होंने कहा, ''कुछ लोग चले गये 2000 के नोट की तरह…।'' गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद जारी हुए दो हजार रुपये के नोट को सरकार ने करीब साढ़े छह साल के बाद वापस लेने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में हराने के लिये एकजुट हो रहे हैं और सपा उत्तर प्रदेश में अपनी बड़ी भूमिका का दावा कर रही है। सपा इस राज्य में मुख्य विपक्षी दल है और उसका रालोद के साथ गठबंधन है। सपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बूथस्तर पर तैयारियों में जुटी है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ DM का आदेश - वृद्धा आश्रम, बाल गृहों में प्रशासनिक अधिकारी मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह

संबंधित समाचार