Kanpur में बड़ी वारदात, फजलगंज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, बेटी पर डाला तेजाब, आरोपी फरार
कानपुर में हत्या की वारदात से फैली सनसनी।
कानपुर के फजलगंज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी और बेटी पर तेजाब डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर फजलगंज पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंची।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के फजलगंज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी और बेटी पर तेजाब डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर फजलगंज पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंची।
दर्शनपुरवा के रामनगर का निवासी अर्जुन सराफा दुकान में कारीगर है। सोमवार शाम उसका पत्नी सोनी (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही आग बबूला होकर अर्जुन ने चापड़ से पत्नी के पूरे शरीर में वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मां को हमला करने के दौरान जब बेटी ने बचाने की कोशिश की। तब आरोपी ने बेटी वैष्णवी(22) पर हमला करने के बाद उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।
बेटी के जमीन पर गिरते ही उसे मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फजलगंज पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बेटी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई है।
