भदोही: टीकाकरण में लापरवाही करने पर 80 एएनएम का रोका गया वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर 80 एएनएम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक ने मंगलवार को बताया कि शासन स्तर से गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाा स्तर पर विकासखंड वार टीकाकरण केंद्रों का निर्धारित कर नियमित टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण की समीक्षा बैठक में मामले में घोर लापरवाही सामने आई है। जिस पर 80 एएनएम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिए गए हैं। एएनएम द्वारा न तो नियमित टीकाकरण किया गया न ही पोर्टल पर चढ़ाया गया।

लापरवाही के मामले में औराई विकासखंड में 22, भदोही 9, गोपीगंज 16, डीघ 24, दुर्गागंज 4 व सुरियावां विकासखंड की पांच एएनएम के वेतन रोकने के निर्देश संबंधित सीएचसी अधीक्षक को दे दिए गए हैं। साथ ही मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: न डिग्री न मान्यता, खोल दी जिंदगी लेने की दुकान, नगर और ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछापों की भरमार

संबंधित समाचार