प्रतापगढ़ : सराय भीमसेन पावर हाउस का पैनल जला, अंधेरे में हैं 150 गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रतापगढ़ । पावर हाउस में अचानक आग लग जाने से सप्लाई पैनल जल गया। इससे 150 गांव अंधेरे में हैं। विद्युत व्यवस्था शुक्रवार को बहाल होने की उम्मीद है। विद्युत उपकेंद्र सराय भीमसेन मानधाता में गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे तेज धमाका हुआ।

वहां मौजूद लाइनमैन और आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। देखा तो सप्लाई पैनल में आग लग गई थी। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे पैनल में फैल गई। वहां रखे फायरकिट से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध फीडरों के पैनल जल गए। आग तेज होने के कारण पैनल की वायरिंग भी जल गई। फीडर फुंकने के बाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। सभी गांव अंधेरे में हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र भी पहुंचे।

वहां बताया गया कि शुक्रवार देर शाम तक विद्युत उपकेंद्र दुरुस्त होने की उम्मीद है।  इसके बाद विद्युत सप्लाई शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : टीवी देखते समय जैसे ही ग्रामीण ने पैर नीचे किया, सर्प ने काट लिया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज