मुरादाबाद: बिस्कुट के साथ फ्री गिफ्ट न देने पर कैंटीन कर्मचारी व यात्री में विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर कैंटीन कर्मचारी और यात्री में बिस्कुट के पैकेट पर छपे ऑफर को न देने पर विवाद हो गया। इस बीच रेलवे पुलिस का जवान भी पहुंच गया और मामले को शांत किया।

घटना शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर 4 की है। चंदौसी निवासी विनोद बेटे कन्नू (12) के साथ 12035 पूर्णागिरि जनशताब्दी से गाज़ियाबाद जा रहे थे। मुरादाबाद में स्टेशन पर उनके पुत्र ने कैंटीन से एक बिस्कुट का पैकेट खरीदा।

इस दौरान कैंटीन ठेकेदार ने पैकेट तो दे दिया पर उस पर छपा फ्री गिफ्ट बच्चे को नहीं दिया। विनोद ने एतराज जताया तो वह अभद्रता करने लगा। इसी पर शोर शराबा व हंगामा होने पर वहां पर भीड़ लग गई। इतने में रेल पुलिस का जवान भी आ गया। उसने किसी तरह मामले को शांत कर विनोद को ट्रेन में बैठा दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पीएम-सीएम की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इंटरनेट पर वायरल

संबंधित समाचार