योगी ने कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच कर निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी भी थे। केंद्रीय मंत्री राजकीय विमान से जबकि मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री नंदी अलग-अलग हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मुख्यमंत्री …

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच कर निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी भी थे। केंद्रीय मंत्री राजकीय विमान से जबकि मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री नंदी अलग-अलग हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

मुख्यमंत्री के पहुंचने के पूर्व उड्डयन विभाग के सचिव व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर एयरपोर्ट के तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस बैठक व कार्यक्रम में लोगों तथा पत्रकारों को आने की अनुमति नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट निर्माण में आने वाले एक-एक पहलुओं को बारीकी से समझने के बाद अधिकारियों को शीघ्र निर्माण पूरा करने का आदेश दिया। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान इस साल के अंत में श्रीलंका के कोलंबो के लिए जाएगी। अन्य बौद्ध धर्म मानने वाले देशों के लिए भी उड़ान के लिए अलग-अलग एयरलाइन्स कंपनियों से बात की जा रही है।

संबंधित समाचार