Kanpur: जय श्री राम के नारे लगाने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, परिजनों के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी, जानें- मामला
कानपुर में शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी।
कानपुर के स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, डंडों से पिटाई के बाद सीढ़ियों से घसीटा भी। परिजनों के आने पर शिक्षक ने हाथ जोड़कार माफी मांगी।
कानपुर, अमृत विचार। किदवई नगर स्थित स्कूल में जय श्रीराम के नारे लगाने पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घर पहुंच कर बच्चे ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शरीर पर चोट के निशान देख आक्रोशित परिजनों ने प्रधानाचार्य से मुलाकात कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही शिक्षक को निलंबित कर दिया।
बर्रा विश्वबैंक कालोनी निवासी अभिभावक सत्येंद्र द्विवेदी व हर्षित द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई को कक्षा छह के छात्र अथर्व और शाश्वत स्कूल गए थे। शिक्षक चंदन क्रिस्टी की क्लास में बच्चों ने जय श्रीराम बोल दिया। नारेबाजी सुनकर शिक्षक चंदन क्रिस्टी आए और बच्चे की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक का इतने से भी मन न भरने पर वह बच्चे को सीढ़ियों से घसीटते हुए स्टाफ रूम तक ले गए। घर पहुंचने पर बच्चे ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देख परिजन आक्रोशित हो उठे।
शुक्रवार को परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य फादर मैल्विन से शिकायत दर्ज कराते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने बताया कि चंदन क्रिस्टी स्कूल में अनुशानत्मक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। कक्षा में शोरगुल सुनकर शिक्षक बच्चे को शांत कराने पहुंचे थे। सीढ़ियों पर घसीटने की बात पूरी तरह से गलत है। फिर भी विद्यालय खुलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
