Kanpur News : चार सूत्रीय मांगे न मानी तो वोट की चोट देंगे पेंशनभोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रावतपुर में हुई कानपुर मंडल की सभा में हुंकार।

रावतपुर में हुई कानपुर मंडल की सभा में हुंकार। पेंशनलाभ न मिला तो वोट की चोट देने का फैसला किया।

कानपुर, अमृत विचार। ईपीएस95 का लाभ पेंशनभोगियों को न मिला तो देशव्यापी वोट की चोट देने को रिटायर्ड कर्मी तैयार हैं। संसद के मानसून सत्र में संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखकर चर्चा कर फाइनल निर्णय लिया जाय।

ईपीएस95ऑल इंडिया राष्ट्रीय संघर्ष समिति कानपुर मंडल  की आम सभा मंडल  व जिलों के पदाधिकारियों सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ रावतपुर बस स्टैंड कानपुर में मंडल एवं राष्ट्रीय सचिव  आदरणीय ओम शंकर तिवारी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा को वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवम सहर्ष समिति के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि चार सूत्रीय मांगे रुपया 7500 प्लस महंगाई भत्ता के साथ पति पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, हायर पेंशन और जो इस पेंशन योजना में शामिल नहीं है उन्हें शामिल कर रुपया 5000 देने के लिए बराबर मांग कर रहे हैं।

rajesh

सम्बोधित करते हुए राजेश शुक्ला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक रावत व राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत के दिशा निर्देशन में पूरे देश में 6 वर्षों से लगातार विभिन्न प्रकार के आंदोलन किए। कई दौर की हुई वार्ताओं मैं दिए गए आश्वासन के बाद भी आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। उद्वेलित रिटायर्ड कर्मचारी गूंगी बहरी उदासीन हठधर्मी सरकार को सबक सिखाकर दम लेंगे।

ओम शंकर तिवारी जी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की असहाय वयोवृद्ध आर्थिक रूप से कमजोर अल्प पेंशनभोगियों की चार सूत्रीय मांगे चल रहे मानसून सत्र में नहीं मानी गई तो पूरे देश में क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालयो में ताला डालकर धरना प्रदर्शन करते  हुए विरोध किया जाएगा। साथ ही होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पूरे देश में वोट की चोट देकर संगठन सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि संख्या बल के साथ रहते हुए आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहना है।

सभा को सुंदर लाल पांडे , जयरूप सिंह परिहार, कृपाशंकर शुक्ला, पीसी मिश्रा, सुधा निगम, जयसिंह सचान, रामदयाल शर्मा, सुधीर मिश्रा, पुत्तू सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, केपी वर्मा, उदयवीर सिंह यादव, बसंत लाल आदि लोगों ने संबोधित किया।

सभा में पीएन तिवारी, डीएन शुक्ला, ओएन बाजपेई, एचपी शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, रमाकांत सचान, शकूर अहमद, डीके श्रीवास्तव, जागेश्वर प्रसाद हरिशंकर शुक्ला, आरपी गुप्ता, अफसर अली, शकूर अहमद, चंद्रप्रकाश, जेपी पाठक, आर के पांडे, मोहम्मद इस्माइल, धनीराम, अशोक कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए।

 

संबंधित समाचार