Kanpur Dehat Suicide : बीहड़ के जंगल में किसान ने फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में किसान ने फांसी लगाकर दी जान।

कानपुर देहात में बीहड़ के जंगल में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कानपुर देहात, अमृत विचार। सिकंदरा क्षेत्र के अमराहट गांव में शनिवार की देर शाम को संधिग्ध हालात में मजदूर ने यमुना के पास बीहड़ के जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

अमराहट गांव निवासी शिवकुमार ने थाना पुलिस को बताया कि पुत्र प्रेम सिंह (45) का शव गांव के पास यमुना किनारे बीहड़ के जंगल में खड़े नीम के पेड़ पर शनिवार की देर शाम को गमछा के सहारे फंदे पर लटका मिला। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतारा और सूचना पुलिस को दी। मृतक खेतीबाड़ी करता था। मौत पर पत्नी बृजकुमारी, पुत्र अवधेश, दीपेंद्र, अवनीश व पुत्री दीपा आदि बिलखते रहे।

अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर मृतक प्रेम सिंह का शव उसके घर के सामने रखा था। मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र के जंगल में फंदा लगाकर जान देने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार