Auraiya: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किन्नर के घर का ताला तोड़कर ताजिया रखा, पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
औरैया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किन्नर के घर का ताला तोड़कर ताजिया रखा।
औरैया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किन्नर के घर का ताला तोड़कर ताजिया रख लिया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
औरैया, अमृत विचार। कस्बा के एक मोहल्ला में किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय के एक दर्जन से अधिक लोग ताला तोड़ कर घर में घुस गये और ताजिया रख दिया। किन्नरों को जानकारी होते ही औरैया, इटावा व कन्नौज जिला के किन्नर थाना पहुंच गये। जहां पर उन्होंने छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा कर कराया सुलह समझौता कराया।
किन्नर चंदा रानी ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोतीपुर में उसका घर है। उसने अपने घर का ताला लगाकर रविवार को क्षेत्र में चली गई थी। तभी सुबह रसीद, आसीन, मुन्ना, सलीम, फरजान, आदित्य सहित 50 लोग आ गये। उन लोगों ने उसके घर का ताला तोड़कर उसमें ताजिया रख दिया। जब यह उसे हुई तो वह घर आई। आरोप है कि उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करने का प्रयास किया।
चंदा रानी किन्नर ने जब जानकारी अपने समाज को दी तो जानकारी होते ही किन्नर समाज की अध्यक्ष बकेवर निवासी सपना बाई किन्नर सहित लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा किन्नर लेकर थाने पहुंच गये। पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना और जांच-पड़ताल की। बाद में आपस मे दोनों लोगों में सुलह समझौता हो गया। कि कल दोपहर तक ताजिया को दूसरी जगह रख दिया जाएगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। दोनों लोगो ने समझौता कर लिया है। अब कोई विवाद नहीं है।
