पीलीभीत: बवाल के बाद एक्शन..इंस्पेक्टर जहानाबाद, शाही चौकी इंचार्ज निलंबित, 125 पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक दिन पहले कांवड़ियों और ताजिएदारों के आमने-सामने आने के बाद हुए बवाल के बाद सुरक्षा में बरती गई लापरवाही को लेकर मामला उच्चाधिाकरियों और शासन तक पहुंचा तो जिले के अफसर भी सख्त हुए। एसपी ने इंस्पेक्टर जहानाबाद प्रवीण कुमार और शाही चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव को दी गई है। उधर, इससे पूर्व निलंबित किए गए चौकी इंचार्ज की तरफ से 125 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि एफआईआर में कांवड़ यात्रा और ताजिए का कोई जिक्र नहीं किया है।

fa2c5973-dce0-4ed5-8d0e-4ad97096a8d1

बता दें कि एक दिन पूर्व जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास ताजिएदार और कांवड़िये आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि तमाम  अफसरों के वाहन भी टूट गए थे। चार घंटे तक बरेली हाईवे पर जमकर बवाल हुआ था। बरेली से कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ.राकेश सिंह भी रात में ही मौके पर पहुंचे। अपनी मौजूदगी में दबिश डलवाकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा, जिसके बाद अफसरों ने सख्ती की।  

शाही चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह की ओर से 125 अज्ञात पर धारा 147,148,323,283,336,353,427 और आपराधिक काननू संशोधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें बताया है कि करीब सवा सात बजे वह गश्त करते हुए पहुंचे तो एक मिठाई की दुकान के सामने कुछ व्यक्ति आपस में किसी बात को लेकर वाद विवाद कर रहे थे। जब उनसे कारण पूछा तो नहीं माने और सड़क पर इधर-उधर से 100-125 लोगों को इकट़्ठा कर लिया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कई अफसर आ गए। इसके बाद शांत होने के बजाय पथराव कर दिया। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सिपाही अमित, गौतम को भी चोटें आई। हाईवे को जाम कर आवागमन बाधित किया।

ये भी पढ़ें- मोहर्रम पर पीलीभीत में बवाल, सीओ समेत कई घायल...अफसरों के वाहन टूटे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज