बरेली: 100 वर्ष पुरानी सिटी कर्मशाला के पुनर्निर्माण पर किया गया पौधरोपण
बरेली, अमृत विचार। सिटी कर्मशाला सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सिटी कर्मशाला दसवां गृह में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि सौ वर्ष पुरानी सिटी कर्मशाला 10वां ग्रह जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी। अब इसका निर्माण चल रहा है। कर्मशाला की एक मंजिल पूरी हो …
बरेली, अमृत विचार। सिटी कर्मशाला सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सिटी कर्मशाला दसवां गृह में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि सौ वर्ष पुरानी सिटी कर्मशाला 10वां ग्रह जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी। अब इसका निर्माण चल रहा है।
कर्मशाला की एक मंजिल पूरी हो चुकी है। दूसरी मंजिल का कार्य जारी है। पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा पूर्व सभासद/प्रधानचार्य डा. सुरेश रस्तोगी द्वारा मुख्य अतिथि संतोष गंगवार का शॉल बैच और अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया।
साथ ही बीएल एग्रों के जीएम प्रेमजी, शहर विधायक अरुण कुमार व गुलशान आनंद का ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी, पूर्व सभासद मुकेश रस्तोगी और सभासद सर्वेश रस्तोगी द्वारा शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष गंगवार ने कहा कि कर्मशाला के निर्माण हेतु अपना सहयोग दें। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने डा. सुरेश रस्तोगी, वसुधीर अग्रवाल व अंबरीश रस्तोगी की इस पुनीत कार्य करने के लिए प्रशांसा की।
